
बिहार: प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' पार्टी लॉन्च, मनोज भारती बने कार्यकारी अध्यक्ष
AajTak
प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार अपनी पार्टी जन सुराज को लॉन्च कर दिया है. उन्होंने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिन से जन सुराज अभियान चल रहा है, पिछले दो ढाई सालों से चल रहा है. आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के तौर में स्वीकार कर लिया गया है.
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार को एक कार्यक्रम को आयोजित कर अपनी पार्टी लॉन्च कर दी है. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का नाम जन सुराज ही होगा. अपनी पार्टी के द्वारा उन्हें बिहार में राजनीतिक परिदृश्य में तूफान आने की उम्मीद है. उन्होंने मनोज भारती को पार्टी प्रदेश कार्यकारी का अध्यक्ष बनाया है.
पार्टी के लॉन्च के दौरान उन्होंने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिन से जन सुराज अभियान चल रहा है, पिछले दो ढाई सालों से चल रहा है. अब लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे. आप यहां पार्टी बनाने के लिए जुटे हैं. भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के तौर में स्वीकार कर लिया गया है.
पीके ने अपने समर्थकों से पूछा गया कि नाम ठीक है, चुनाव आयोग के कहने से नहीं होगा. आप लोग मना करेंगे तो चुनाव आयोग के पास फिर से आवेदन होगा. जन सुराज पार्टी नाम ठीक है, सबने अप्रूव कर दिया. पीके ने दावा किया कि यहां 5 हजार से ज्यादा नेता आए हैं.
पार्टी की शुरुआत पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से नेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन समेत कई प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति में की गई.
पार्टी की स्थापना से पहले की लंबी पदयात्रा
पार्टी की स्थापना किशोर द्वारा चंपारण से राज्य की 3,000 किलोमीटर से अधिक लंबी 'पदयात्रा' शुरू करने के ठीक दो साल बाद की गई थी, जहां महात्मा गांधी ने लोगों को एकजुट करने के लिए देश में पहला सत्याग्रह शुरू किया था. "नया राजनीतिक विकल्प" जो बिहार को उसके पुराने पिछड़ेपन से मुक्ति दिला सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










