
बिहार प्रति व्यक्ति सालाना आय के मामले में तीसरे नंबर पर, आर्थिक सर्वेक्षण में दावा
AajTak
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट यह बता रही है कि बिहार देश के अंदर तेजी से विकसित होने वाले राज्यों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. बिहार का डेवलपमेंट ग्रोथ 10.98 फीसदी रहा जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है. बिहारियों की आय भी बढ़ी है, लेकिन साथ ही साथ ग्रामीण इलाकों में महंगाई बढ़ने की जानकारी भी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दी गई.
बिहार सरकार ने सोमवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए बताया कि बिहार में प्रति व्यक्ति सालाना आय 6400 बढ़कर 54,383 रुपये हो गई है. बिहार से ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की लिस्ट में अब सिर्फ आंध्र प्रदेश और राजस्थान हैं. इतना ही नहीं बिहार देश के अंदर तेजी से विकसित होने वाले राज्यों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
विजय कुमार चौधरी ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट यह बता रही है कि बिहार देश के अंदर तेजी से विकसित होने वाले राज्यों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. बिहार का डेवलपमेंट ग्रोथ 10.98 फीसदी रहा जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है. बिहारियों की आय भी बढ़ी है, लेकिन साथ ही साथ ग्रामीण इलाकों में महंगाई बढ़ने की जानकारी भी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दी गई.
उन्होंने बताया कि बीते साल की तुलना में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में प्रति व्यक्ति सालाना आय 6400 बढ़कर 54,383 रुपए हो गई है. बिहार से ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश और राजस्थान हैं. आंध्र प्रदेश में विकास दर 11.4 फीसदी और राजस्थान में 11 फीसदी है, राष्ट्रीय औसत 8.86 फीसदी का है.
आज पेश होगा बजट
बिहार विधानसभा में आज बजट पेश होगा. ये नीतीश सरकार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का पहला बजट है. माना जा रहा है कि बजट में रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है. सरकार बजट के जरिए यह बता सकती है कि रोजगार और सरकारी नौकरियों को लेकर उसका ब्लूप्रिंट क्या है? पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार भी राज्य सरकार अपने बजट का आकार बढ़ा सकती है, हालांकि इसमें बहुत बड़ा इजाफा होगा इस बात की उम्मीद नहीं है.
पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिहार का बजट 2 लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए का रखा गया था. राज्य सरकार का पिछला बजट एनडीए सरकार का बजट था और इसे तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने पेश किया था. बजट को 6 सूत्री एजेंडे पर तैयार किया गया था. इस बार महागठबंधन की सरकार है और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार रोजगार की बात कर रहे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सात निश्चय समेत अन्य योजनाओं पर फोकस रखा जाता रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










