
बिहार: पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने आए 11 मुन्नाभाई गिरफ्तार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हुआ खुलासा
AajTak
मुजफ्फरपुर पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने आए 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन सभी ने बहाली के लिए फर्जी सर्टिफिकेट दिया था. डाकघर में नौकरी पाने के लिए सभी लोगों ने एक ही स्कूल से सर्टिफिकेट बनवाया था. आरोपी ने बताया कि इस सबके लिए छपरा के साइबर कैफे मालिक से ढाई लाख रुपए में बात हुई थी.
बिहार के मुजफ्फरपुर पोस्ट ऑफिस में जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) पद पर बहाली में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट देने वाले 11 मुन्नाभाई सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी डाकघर में नौकरी के लिए एक ही स्कूल से सर्टिफिकेट बनवाकर लाए थे. इस बात की जानकारी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सामने आई है.
डाक सेवा के एक पदाधिकारी ने बताया कि डाक विभाग में जीडीएस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई थी. इसमें कई छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम आया था. इसको लेकर मंगलवार सुबह से शाम के छह बजे तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया चली थी. इस दौरान 11 युवक जाली सर्टिफिकेट के साथ पकड़े गए. इन सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाया गया, जो जाली निकला.
नौकरी दिलाने कि लिए ढाई लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
फर्जीवाड़ा करने वाले छह युवक सारण, दो गोपालगंज, एक सिवान, एक मोकामा और एक बक्सर का रहने वाला है. बक्सर के रहने वाले युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि यह सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ था. छपरा के एक साइबर कैफे से फॉर्म भरा गया था. साइबर कैफे मालिक ने जाली सर्टिफिकेट बनाया था. नौकरी लगने के बाद ढाई लाख रुपए देने की बात हुई थी. मगर, इससे पहले वे लोग पकड़े गए.
मामले में नगर थाना प्रभारी श्रीराम सिंह ने बताया, "प्रधान डाकघर के कर्मचारी ने पोस्ट ऑफिस बहाली में फर्जीवाड़ा करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तारी किया गया है. इसमें सरगना के मुख्य आरोपी संतोष मिश्रा भी शामिल है. उसको छपरा से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










