
बिहार: पूर्णिया के नामी अस्पताल में मिला डॉक्टर का शव, हत्या या खुदकुशी... उलझी गुत्थी
AajTak
Bihar News: पूर्णिया में एक नामी हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की मौत हो गई है. उनका शव अस्पताल में उनके चैम्बर में मिला. मृतक डॉक्टर का नाम डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी था.
Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक नामी हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की मौत हो गई है. घटना को लेकर संशय बरकरार है कि यह सुसाइड या फिर मर्डर है. मंगलवार सुबह सूचना मिली कि हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी अपने अस्पताल के चैम्बर में ही मृत पाए गए. सूचना मिली कि डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी ने सुसाइड कर लिया है.
मगर जब मीडियाकर्मी हॉस्पिटल पहुंचे तो उनको डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी के शव के पास जाने से रोक दिया गया. मीडियाकर्मियों की गार्ड्स के साथ तीखी बहस भी हुई. लेकिन गार्ड्स ने मीडियाकर्मियों को डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी के शव तक जाने की इजाजत नहीं दी. सूचना मिलने पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सरोज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां अस्पतालकर्मियों से पूछताछ की.
सदर एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में उन्हें अस्पताल कर्मियों ने बताया है कि डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी को फूड पॉइजिंग की शिकायत थी. अगले ही पल एसडीपीओ साहब यह भी कहते हुए सुनाई देते हैं कि उनके आसपास से भारी मात्रा में एनेस्थेसिया पाया गया है. प्रथम दृष्टया में ये आत्महत्या लग रहा है.
साथ ही एसडीपीओ ने डॉक्टर सोमनाथ मामले में उनकी पारिवारिक परेशानी होने की बात कही. जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि सुसाइड और फूड पॉइजनिंग एक साथ कैसे हो सकता है तो एसडीपीओ अनुसंधान का हवाला देते हुए जांच का विषय होने की बात कही. उन्होंने मृतक डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी के मोबाइल के सीडीआर भी जांच करने की बात कही है.
दूसरी तरफ, अस्पताल की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में है. अस्पताल की ओर से ना ही मृतक डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी के शव को देखने दिया जा रहा है और ना ही मीडियाकर्मी से कोई बात को तैयार है. दबी आवाज में लोग अस्पताल की ओर डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी को प्रताड़ित किए जाने की बात भी करते सुनाई दिए. हालांकि, कैमरे के सामने कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ है.
पुलिस के मुताबिक, अगर मामला खुदकशी का है तो डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी ने खुदकुशी क्यों की, ये राज है. बताया जाता है कि 8 महीने पहले ही डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी की शादी हुई थी. जांच में पता चला है कि सोमवार की शाम डॉक्टर मुखर्जी की किसी से हॉट टॉक हुई थी. वो कुछ पारिवारिक विवाद से भी गुजर रहे थे जिस कारण वो डिप्रेशन में भी थे. खुदकुशी के पीछे यही कारण है या कुछ और... इसके लिए डॉक्टर सोमनाथ मुखर्जी के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच की जा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








