
बिहार: पिता ने पहले धारदार हथियार से की 13 साल के बेटे की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
AajTak
गांववालों ने 40 वर्षीय शंकर सिंह को एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलते पाया तो सभी के होश उड़ गये. उन्होंने देखा कि फांसी पर झूल रहे शंकर के हाथ पर खून लगा हुआ है. जिसके बाद कुछ ही दूरी पर शंकर के बेटे का शव भी लहूलुहान हालत में मिला.
बिहार के गुमला में एक पिता ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वहीं इस घटना के बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली. इस घटने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गांववालों ने 40 वर्षीय शंकर सिंह को एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलते पाया तो सभी के होश उड़ गये. उन्होंने देखा कि फांसी पर झूल रहे शंकर के हाथ पर खून लगा हुआ है. इसी के बाद लोगों ने थोड़ी दूर पर उसके 13 साल के बेटे के शव को लहूलुहान पाया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नजदीकी बसिया थाने में दी. ग्रामीणों के अनुसार मृतक शंकर कपड़े का व्यवसाई था और लगभग तीन साल से बानो (सिमड़ेगा) में अपनी एक 16 वर्षीय पुत्री मंजु कुमारी और 13 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ रहता था. शंकर की पत्नी का लगभग एक साल पहले ही निधन हो गया था. जिसके बाद शंकर ने गांव के ही बगल में आमड़ेगा गांव में अपनी दूसरी शादी तय की थी और आगामी 9 मई सोमवार को शादी होने वाली थी. जिसके लिए सगे संबंधियों के बीच निमंत्रण कार्ड भी बट चुका था.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










