
बिहार: पत्नी से अवैध संबंध को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में मारपीट के बाद डबल मर्डर
AajTak
बिहार के समस्तीपुर में पत्नी से अवैध संबंध और उसे अगवा करने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई. इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.
बिहार के समस्तीपुर में अवैध संबंध को लेकर हुई मारपीट के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई. घटना हसनपुर की है, जहां प्रतिशोध में हुई इस घटना में दोनों तरफ के एक-एक व्यक्ति की जान चली गई. यह पूरा विवाद पत्नी को भगाने और अवैध संबंध को लेकर था.
इस बीच एक पक्ष के लोगों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि जिले के हसनपुर परिदह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी.
इसमें एक पक्ष से जीतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसे परिजनों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हत्या से गुस्साए परिजनों ने घटना को अंजाम देने वाले कारी यादव को ढूंढना शुरू कर दिया, जिसके बाद वो गन्ने के खेत में छुपा हुआ मिला.
मृतक के परिजनों ने कारी यादव पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीट दिया. किसी ने इस पिटाई का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कारी यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
इसके बाद उसे डॉक्टरों ने इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही कारी यादव की मौत हो गई. इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत का है और तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है.
पत्नी को लेकर था विवाद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










