
बिहार: निकाय चुनाव में तनातनी, प्रत्याशी के बेटे को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी
AajTak
बिहार के दरभंगा में नगर निकाय चुनाव से पहले एक प्रत्याशी के बेटे को बंदूक दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर बंदूक दिखाकर युवक को विरोधी पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. जिस युवक को धमकाया गया है उसकी मां प्रत्याशी हैं.
बिहार में नगर निगम चुनाव से पहले दरभंगा में दो गुटों के बीच बंदूक दिखाकर गोली मार देने की धमकी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उम्मीदवार के समर्थक और विरोधियों के बीच पिस्टल दिखाकर सड़क पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है.
इस वीडियो को महिला प्रत्याशी के बेटे ने अपने फेसबुक पर अपलोड किया और उसके बाद दरभंगा के विश्वविद्यालय थाने में इसकी लिखित शिकायत दी. पीड़ित ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की मांग की है.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने हाथ में पिस्टल लेकर सामने खड़े दूसरे व्यक्ति पर नगर निगम चुनाव पर चर्चा करता है. इसके बाद अचानक पिस्टल तानकर बीच सड़क पर गोली मारने की धमकी देता है और वहां से बाकी लोगों को भगा देता है.
हालांकि पिस्टल के साथ धमकी देनेवाला यह व्यक्ति कौन है और वो किसे धमकी दे रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस वीडियो को दरभंगा नगर निगम में वार्ड पार्षद की चुनाव लड़ रही एक महिला उम्मीदवार के पुत्र ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था.
शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने आवेदन में धमकी देने वाले किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है लेकिन वायरल वीडियो की चर्चा करते हुए खुद को असुरक्षित जरूर बताया है.
माना यह भी जा रहा है की निगम चुनाव से पहले दरभंगा में बंदूक के बल पर डराने और दबाने की कोशिश हो रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










