
बिहार: नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर किया गैंगरेप
AajTak
सीतामढ़ी से नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि एक दोस्त ने उसके अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
बिहार के सीतामढ़ी जिले से नाबालिग लड़की के साथ लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है. आरोप है कि नाबालिग को उसके दोस्त ने धोखे से मिलने के बहाने बुलाया और कहा कि उसके जो भी अश्लील फोटो और वीडियो हैं उसके सामने डिलीट कर देगा. भरोसा कर पीड़िता दोस्त के बुलाने पर चली गई. लेकिन वहां पर आरोपी और उसके दोस्त पहले से ही मौजूद थे.
आरोपियों ने नाबालिग लड़की को नशे का डोज दिया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने नाबालिग को एक चाय दुकान के पास से नशे की हालात में बरामद किया. उनकी स्थिति को देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित के भाई ने बताया कि बहन के दोस्त ने उसे वीडियो डिलीट करने के बहाने से बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कोचिंग में पढ़ने जाती है. 27 मार्च को उसके दोस्त ने मोबाइल फोन गिफ्ट किया था. दोनों की वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे. इस दौरान दोस्त ने उसकी अश्लील बातें रिकॉर्ड कर ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा. बहन के दोस्त ने उसका वीडियो और फोटो को डिलीट करने के बहाने से उसे बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, इस साल उनकी बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा पास की है. उसके दोस्त ने गिफ्ट में मोबाइल दिया और गलत जगह बुलाया. परिजनों ने लड़की से संपर्क करने की कोशिश की, तो उससे नशे में घर में फोन करवा रहा था. उसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि लड़की बसवरिया स्थित मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है. उसके बाद पीड़िता को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










