
बिहार: दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था सरकारी कर्मचारी, अब गया जेल
AajTak
बेगूसराय में लोग सेवा आयोग से चयनित एक अधिकारी पर पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है और मामले की जांच जा रही है.
बिहार के बेगूसराय में लोग सेवा आयोग से चयनित एक अधिकारी पर पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगा है. पत्नी की शिकायत पर रुपेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि रुपेश कुमार ने अपनी पत्नी से गाड़ी और रुपयों की मांग की थी. जिसके बाद दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया.
रुपेश कुमार की पत्नी निधि कुमारी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का मामला बलिया थाना में फरवरी 2022 को दर्ज कराया था. जांच के बाद पुलिस ने लखीसराय जिले से सरकारी आवास से रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया. घटना के मुताबिक बलिया थाना क्षेत्र के रहातपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री निधि कुमारी की शादी 4 मार्च 2020 को सारण छपरा जिले के निवासी रुपेश कुमार शर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी. पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति के परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.
पीड़िता का कहना है कि शादी के समय उनके पिता ने तीस लाख रुपये दिये थे, साथ ही लाखों के गिफ्ट्स. उसके बाद भी रुपेश अपनी पत्नी से और पैसे की मांग करने लगा. पैसे नहीं मिलने की स्थिति में वो पत्नी को शारीरिक रूप से टॉर्चर करने लगा. जिसके बाद पत्नी निधि ने रुपेश कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. इस बीच पुलिस को ये भी पता चला कि रुपेश पैसे के लिए पहले भी एक शादी कर चुका है, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है.
रुपेश कुमार का कहना है कि उसकी पहली शादी हुई थी और उनकी एक बेटी भी है. जिसे वो अपने पास रखने के लिए भी तैयार थे. मामला कोर्ट में गया और हाईकोर्ट से वह बरी हो गए हैं. जिसके बाद निधि कुमारी से शादी हुई है और जो प्रताड़ना का आरोप है वो गलत है. ना तो उनकी शादी अवैध है और ना ही वह दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. इस संबंध में मामले के अनुसंधानकर्ता मोहम्मद इम्तियाज ने कहा कि दहेज प्रताड़ना का केस में वरिए पदाधिकारी के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










