
बिहार: थम नहीं रहा रामनवमी से शुरू हुआ बवाल, नालंदा में मिली लाश, पुलिस ने दी ये सफाई
AajTak
बिहार के नवादा में रामनवमी के दिन से शुरू हुआ बवाल अभी भी जारी है. इलाके में तनाव पसरा हुआ है और फोर्स की भारी तैनाती की गई है. इसी बीच लहेड़ी थाना क्षेत्र में शव मिलने की सूचना है. पुलिस ने कहा है कि शव पर चोट के कोई भी निशान नहीं हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.
बिहार के नालंदा में रामनवमी जुलूस के मौके पर शुरू हुई हिंसा अभी भी पूरी तरह से थमी नहीं है. हालांकि, एक तरफ प्रशासन हिंसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को नालंदा के लहेड़ी थाना क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई.
बाजार समिति परिसर से 65 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है. हालांकि, शव पर किसी प्रकार के जख्म का निशान नहीं पाया गया है. ये जानकारी बिहार पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई है.
हिंसा की आशंका को देखते हुए नालांदा में अभी भी धारा 144 लगी हुई है. अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इनमें से 11 एफआईआर लहेड़ी थाने में दर्ज की गई हैं, जबकि 3 एफआईआर बिहार शरीफ और एक एफआईआर सोहसराय के थाने में दर्ज की गई है. वहीं, बिहार सरकार ने इस हिंसा में मारे गए पीड़ित के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी फैसला किया है.
रामनवमी के दिन हुई थी पत्थरबाजी और फायरिंग
बिहार के अलग-अलग शहरों में रामनवमी के दिन आगजनी और हिंसा हुई थी. इसमें नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग हुई थी. इसमें पांच लोगों को गोली लगी.
उधर, सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. बिहार में हिंसा की ये आग रामनवमी से शुरू होकर आज भी जारी है. सोमवार को सासाराम में धमाके की आवाज सुनी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










