
बिहार-झारखंड सीमा पर हजारों वाहन फंसे, महाकुंभ के लिए जीटी रोड पर 2 दिनों से जाम
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा से लोग जीटी रोड के माध्यम से पहुंच रहे हैं, जिससे हजारीबाग जिले में भारी जाम लग गया है. सड़क पर गाड़ियों का परिचालन ठप हो चुका है. बिहार सरकार ने राज्य की सीमा सील कर दी है, जिससे बिहार और यूपी जाने में कठिनाई हो रही है.
झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण में कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बीते दो दिनों से भारी जाम लगा हुआ है. प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले वाहनों की अत्यधिक भीड़ के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. इस जाम में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रयागराज महाकुंभ में जाने वालों का सैलाब
हजारीबाग जिला बिहार की सीमा से सटा हुआ है और इसी मार्ग से होकर झारखंड, बिहार और ओडिशा के लोग प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जा रहे हैं. गुरुवार और शुक्रवार को इस राजमार्ग पर वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि सड़क पर गाड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस जाम में विशेष रूप से छोटी कारें, निजी वाहन और यात्री बसें शामिल हैं. कई लोग अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- झारखंड के हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौत, 12 घायल
बिहार सरकार ने राज्य की सीमा की सील
चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि बिहार सरकार ने अपनी राज्य सीमा को सील कर दिया है, जिससे झारखंड से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन पूरी तरह ठप हो गए हैं. हालांकि, बिहार से झारखंड आने वाले वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन झारखंड से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










