
बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
AajTak
बिहार चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. बीजेपी और JDU को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि LJP को 29, RLM को 6 और HAM को 6 सीटें मिली हैं. चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारा सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी 101 सीटों पर, जेडीयू 101 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की RLM- 06 सीटों पर और जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 06 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बिहार में बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया. एनडीए में सीट बंटवारे से ये बात साफ हो गई है कि इस बार छोटे भाई- बड़े भाई का रोल खत्म हो गया है, क्योंकि बीजेपी और जेडीयू दोनों की पार्टियों को बराबर 101-101 सीटें दी गई हैं. हालांकि इस बात का संकेत बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही दे दिया था. उन्होंने पटना में हुई एक मीटिंग के बाद कहा था कि इस बार चुनाव में कोई बड़े भाई-छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगा.
एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










