
बिहार चुनाव: AIMIM ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी से मिलाया हाथ, 64 सीटों पर लड़ेगा गठबंधन
AajTak
बिहार चुनाव से पहले AIMIM ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी से गठबंधन किया, तीनों दल 64 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे. AIMIM ने 2020 में सीमांचल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था.
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी के साथ रणनीतिक गठबंधन कर लिया है. तीनों दल मिलकर राज्य की 64 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
सीट बंटवारे के तहत AIMIM 35 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 25 और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर मैदान में उतरेगी. इस गठबंधन को बिहार की राजनीति में नया प्रयोग माना जा रहा है, जो अल्पसंख्यक और सामाजिक न्याय के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगा.
ओवैसी की पार्टी ने 2020 में किया था अच्छा प्रदर्शन
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 2020 में सीमांचल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था, और अब वह आजाद समाज पार्टी के दलित आधार और अपनी जनता पार्टी के स्थानीय नेटवर्क के साथ मिलकर प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










