
बिहार चुनाव में ‘वक्फ’ बनेगा बड़ा मुद्दा? RJD खेमे से आया बयान तो सपोर्ट में उतरे लेफ्ट और कांग्रेस
AajTak
तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो वक्फ बोर्ड बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे. इससे पहले आरजेडी के एमएलसी ने भी शनिवार को तेजस्वी की मौजदूगी में कानून को खत्म करने की बात कही थी. आरजेडी के इन बयानों को अब कांग्रेस और वाम दल ने खुलकर समर्थन दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वक्फ (संशोधन) कानून पर बयानबाजी ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'सरकार बनी तो वक्फ बोर्ड बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे' वाले बयान ने सीमांचल के चुनावी समीकरण को नया मोड़ दे दिया है. इससे पहले आरजेडी के एमएलसी ने भी शनिवार को तेजस्वी की मौजदूगी में कानून को खत्म करने की बात कही थी.
इस मुद्दे पर अब कांग्रेस और वाम दल भी आरजेडी के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं, जिससे यह साफ दिख रहा है कि ‘वक्फ’ अब बिहार की सियासत में ध्रुवीकरण का नया केंद्र बनता जा रहा है. चर्चा है कि महागठबंधन के अन्य दलों की तरफ से भी समर्थन में बयान जारी किया जा सकता है.
दरअसल, तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी की सरकार में RSS और सांप्रदायिक ताकतों को बिहार में कदम रखने की हिम्मत नहीं थी. उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बिहार में जगह देने का काम उन्हीं ने किया है. तेजस्वी ने कहा, “भाजपा अगर किसी से डरती है तो लालू जी से डरती है. हमारी सरकार बनी तो वक्फ बोर्ड बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे.”
तेजस्वी के बयान को मिला कांग्रेस-वाम दल का समर्थन
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










