
बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप को मिली Y प्लस सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
AajTak
जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y-Plus कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ (CRPF) की सुरक्षा टीम उन्हें कवर देगी. तेज प्रताप यादव को यह सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y-Plus कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ (CRPF) की सुरक्षा टीम उन्हें कवर देगी. तेज प्रताप यादव को यह सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
तेज प्रताप यादव हाल ही में निर्वाचन आयोग पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि मामला दरअसल श्याम किशोर चौधरी का है. उन्हें पार्टी का सिंबल दिया गया था, लेकिन उन्होंने बिना पूछे महागठबंधन और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी से समर्थन ले लिया. इसी मुद्दे को लेकर वे आयोग पहुंचे थे ताकि श्याम किशोर का नामांकन रद्द कराया जा सके.
यह भी पढ़ें: 'तेज प्रताप यादव अच्छे इंसान हैं लेकिन...', मंत्री नित्यानंद राय ने की लालू के बड़े बेटे की तारीफ
तेज प्रताप ने बताया कि आयोग ने उनसे कहा है कि वह अपनी पार्टी के लेटरहेड पर लिखित शिकायत दें, ताकि कार्रवाई की जा सके. वहीं सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में हालात ऐसे हैं कि कब, कहां से हमला हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










