
बिहार: चिराग पासवान को मांगनी होगी सार्वजनिक माफी, चाचा पशुपति पारस ने कही ये बात
AajTak
केंद्रीय सरकार में मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस का कहना है कि उनके भतीजे चिराग पासवान जबतक 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ उनकी पार्टी का विलय असंभव है.
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा है कि जबतक चिराग पासवान 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ उनकी पार्टी का विलय असंभव है.
पशुपति पारस ने कहा, 'चिराग पासवान के साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है, जब तक कि वह 2020 में अपने किए के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते. हमारी सलाह के बावजूद चिराग पासवान का अकेले चुनाव लड़ने का उनका फैसला गलत था. मैं चिराग के साथ अपनी पार्टी का विलय करने की तभी सोच सकता हूं जब चिराग अपनी उस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.'
नरम पड़े चाचा के तेवर
बता दें कि चाचा पारस लोक जनशक्ति पार्टी के विभाजन के बाद पिछले एक साल में नरम पड़ते दिखाई दिए हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें चिराग पासवान के एनडीए के पाले में लौटने से कोई समस्या नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि चिराग पासवान बीजेपी की अनुमति लेने के बाद ही एनडीए में लौटे थे.
पारस ने कहा, 'मैं चिराग की पार्टी का एनडीए में स्वागत करता हूं, लेकिन वह बीजेपी नेता नित्यानंद राय थे, जिन्होंने चिराग को एनडीए में वापस लेने के बारे में मुझसे बात की थी. मेरी स्वीकृति के बाद ही चिराग ने मोकामा और गोपालगंज उपचुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार किया.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिराग भले ही एनडीए में लौट आए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है या अपनी पार्टी का लोजपा (आर) में विलय करने को तैयार हैं.'
चिराग की चुनाव लड़ने की खबरों को भी किया खारिज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










