
बिहार: कोविड से होने वाली मौत की जानकारी पोर्टल पर करें अपडेट, HC ने जारी किया निर्देश
AajTak
हाईकोर्ट ने महसूस किया है कि राज्य सरकार द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद, पोर्टल पर जन्म-मृत्यु से जुड़े आंकड़े समय-समय पर अपडेट नहीं किए. आदेश में यह भी कहा गया है कि जन्म-मृत्यु के आंकड़े से जुड़े बिहार सरकार के डिजीटल पोर्टल पर 2018 के बाद से कोई वार्षिक रिपोर्ट अपलोड नहीं किया गया है.
कोरोना काल में पिछले एक साल से बिहार में मृत्यु के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने को लेकर पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि जन्म-मृत्यु से संबंधित आंकड़ों के बारे में जानना नागरिकों का मौलिक अधिकार है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या बिहार के लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले एक सालों में हुई मृत्यु के आंकड़े जानने का अधिकार था या नहीं? कोर्ट ने अपने आदेश में राज्य सरकार से डिजिटल इंडिया और नेशनल डाटा शेयरिंग एंड एक्सेसिबिलिटी पॉलिसी 2012 के तहत जन्म-मृत्यु से जुड़े सभी आंकड़े डिजिटल पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है. कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में स्पष्ट किया है कि जन्म और मृत्यु के निबंधन एक्ट, 1969 के तहत हर नागरिक को डिजिटल पोर्टल का सूचना पाने का अधिकार है.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










