
बिहार के CM के लिए नीतीश से ज्यादा पॉपुलर हैं तेजस्वी, BJP तीसरे नंबर पर: सर्वे
AajTak
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद जमीन पर समीकरण कितने बदले हैं, ये जानने के लिए आजतक ने C-VOTER के साथ मिलकर सर्वे किया है. उस सर्वे तेजस्वी के लिए गुड न्यूज है तो नीतीश के लिए चिंताएं.
बिहार में नीतीश कुमार ने सबसे बड़ा सियासी खेला कर दिया है. एक बार फिर महागठबंधन के साथ जा उन्होंने एनडीए को सत्ता से बेदखल कर दिया है. लेकिन सवाल तो ये उठता है कि इस सियासी उलटफेर का सबसे ज्यादा फायदा किसको मिला है? क्या एनडीए से अलग होना नीतीश कुमार का सही दांव रहा है? तेजस्वी के लिए इस सरकार में शामिल होने के क्या मायने हैं? अब ऐसे तमाम सवालों के साथ आजतक ने C-VOTER के साथ मिलकर एक सर्वे किया है. उस सर्वे में मुख्यमंत्री पसंद से लेकर वर्तमान स्थिति के नफा-नुकसान को लेकर जनता की राय जानी गई है.
मुख्यमंत्री नीतीश, लोकप्रिय निकले तेजस्वी
सर्वे में सबसे बड़ा सवाल तो ये रहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन है? इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को बेहतर मुख्यमंत्री माना है. ये आंकड़ा अपने आप में मायने रखता है क्योंकि इस महागठबंधन की सरकार में नीतीश को सीएम पद दिया गया है और तेजस्वी डिप्टी सीएम बन संतुष्ट हैं. लेकिन सी वोटर का आंकड़ा बताता है कि तेजस्वी की लोकप्रियता में उछाल देखने को मिला है. अब तेजस्वी अगर ज्यादा लोकप्रिय बने हैं, तो नीतीश कुमार को नुकसान होता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक वर्तमान में नीतीश को सिर्फ 24 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री की पहली पसंद मान रहे हैं. वहीं अगर बीजेपी का कोई भी चेहरा मुख्यमंत्री बने तो उसे 19 फीसदी लोग अपनी पसंद बता रहे हैं.
महिला वोटरों की पहली पसंद कौन?
लेकिन इस रेस में सबसे आगे तेजस्वी यादव ही चल रहे हैं. बड़ी बात ये है कि हर समुदाय में उन्होंने अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है. एक ऐसी बढ़त हासिल कर ली है जो नीतीश कुमार के लिए भी एक बड़ा संदेश है. सर्वे में जब पुरुषों की राय ली गई तो वहां भी नीतीश को झटका ही लगा. बिहार के 41.8 फीसदी पुरुष सीएम पद के लिए तेजस्वी को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं, वहीं नीतीश के खाते में सिर्फ 23.8 फीसदी वोट जा रहे हैं. बीजेपी यहां भी सबसे ज्यादा पीछे चल रही है और सिर्फ 19.6 प्रतिशत पुरुषों का समर्थन मिल रहा है. महिलाओं की बात करें तो यहां भी नीतीश के हाथ निराशा लग सकती है. जिस वोटर ने 2020 में सत्ता में वापसी करवा दी थी, इस समय उसका झुकाव भी तेजस्वी की तरफ ज्यादा हो रहा है. सर्वे के मुताबिक 44 फीसदी महिलाएं तेजस्वी को मुख्यमंत्री की पहली पसंद मान रही हैं. वहीं नीतीश को सिर्फ 23.3 फीसदी महिलाएं पसंद कर रही हैं. बीजेपी को 17.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
मुस्लिम समाज कहां जाने वाला है?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



