बिहार के 11 नाबालिग जम्मू-कश्मीर में बनाए गए बंधक! रिहा कराने के लिए तैयार हुआ ये प्लान
AajTak
अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला ठेकेदार नौकरी देने के बहाने शेखपुरा से 11 नाबालिगों को दिल्ली ले गया था. शेखपुरा डीएम भी कश्मीर में पुलवामा डीएम के साथ संपर्क में है ताकि नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके.
बिहार सरकार ने राज्य के 11 नाबालिग बच्चों को बचाने और वापस लाने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की है. जिन्हें कथित तौर पर जम्मू और कश्मीर में पुलवामा में बंधक बनाकर रखा गया है. सभी 11 नाबालिग बच्चे बिहार के शेखपुरा जिले के पनापुर गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, सभी 11 नाबालिगों को पहले एक ठेकेदार द्वारा उन्हें नौकरी देने के बहाने दिल्ली ले जाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर ले जाया गया, जहां उन्हें कथित तौर पर ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने कथित तौर पर नाबालिगों के परिवार के सदस्यों से ₹1 लाख रुपए फिरौती की मांग की है. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र राम ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और शेखपुरा डीएम को इस मामले को देखने और कश्मीर के सभी 11 नाबालिगों के बचाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
मंत्री सुरेंद्र राम ने बताया कि बहुत जल्द टीम के अधिकारी ठेकेदार द्वारा बंधक बनाए गए सभी 11 नाबालिगों को वापस लाने के लिए जम्मू और कश्मीर जाएंगे. इस बीच, 11 किशोरों के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शेखपुरा डीएम और एसपी से मुलाकात की और अपने बच्चों को वापस लाने के लिए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.
अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला ठेकेदार नौकरी देने के बहाने शेखपुरा से 11 नाबालिगों को दिल्ली ले गया था. शेखपुरा डीएम भी कश्मीर में पुलवामा डीएम के साथ संपर्क में है ताकि नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










