
बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर 8 बच्चों की दर्दनाक मौत
AajTak
बिहार के वैशाली में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया. देसरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी लोग भोज खाकर वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हादसे को लेकर दुख जताया है. साथ ही PMO की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है.
बिहार के वैशाली में रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि सभी लोग भोज खाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए बच्चों के शव और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मौके पर भीड़ एकत्र हो गई. सड़क पर भारी जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया.
बताया जा रहा है कि हादसे में 8 बच्चों की मौत के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे. इसके साथ ही घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
PM मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान
बिहार में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. PMO की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. साथ ही कहा गया है कि मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता जी जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










