
बिहार के रैन बसेरों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, तेजस्वी बोले- लगेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
AajTak
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. तेजस्वी यादव ने ये भी ऐलान किया है कि रैन बसेरों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी लगाए जाएंगे.
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कोहरे की घनी चादर, हाड़ कंपा देने वाली गलन, सर्दी के सितम से जनजीवन बेहाल है. बिहार में सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए राजधानी पटना समेत अलग-अलग शहरों में रैन बसेरा बनवाए हैं. मंगलवार की रात बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना में देर रात को रैन बसेरों का निरीक्षण किया और इंतजाम देखे.
तेजस्वी यादव ने रैन बसेरों के निरीक्षण के बाद कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वाई-फाई की व्यवस्था भी रैन बसेरे में की जाएगी. तेजस्वी ने कहा है कि अधिकारियों को अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश भी हमने दे दिए हैं.
उन्होंने पटना के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान ठंड से ठिठुरते नजर आए लोगों में कंबल भी वितरित किए. तेजस्वी यादव ने कहा कि कड़ाके की सर्दी गरीब भाइयों के लिए समस्या उत्पन्न न करें, इसके लिए हमारी सरकार ने रैन बसेरों के साथ ही अस्थायी आश्रय स्थलों के इंतजाम किए हैं जो पूरी तरह मुफ्त हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम ने रैन बसेरों के औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बात कर इंतजाम के संबंध में जानकारी भी ली और संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि उन कमियों को तत्काल दूर किया जाए. उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ पर, पुल-फ्लाईओवर के नीचे कड़ाके की ठंड में ठिठुरते लोगों को अपने कोष से कंबल दिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि रैन बसेरों और आश्रय स्थलों में बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है. रैन बसेरों को आसपास के शौचालयों से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जहां आसपास शौचालय नहीं हैं, वहां अलग से शौचालयों की व्यवस्था की गई है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मुताबिक सभी रैन बसेरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है. जरूरी सामान रखने के लिए सभी लोगों के लिए अलग बक्से की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है.
रिक्शा-ठेले वालों के लिए अलग इंतजाम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










