
बिहार के मधुबनी में बेखौफ चोरों का आतंक, सरकारी कार्यालय के गार्ड रूम से दो राइफल चोरी
AajTak
मधुबनी पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की यह वारदात 17 मई को शाम करीब 7.30 बजे खुटौना ब्लॉक कार्यालय में अंजाम दी गई. इस घटना की सूचना मिलने पर ब्लॉक स्टाफ के साथ-साथ वहां डियूटी पर तैनात होमगार्ड के होश उड़ गए.
बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ चोरों ने एक सरकारी कार्यालय के गार्ड रूम में घुसकर दो राइफलें चुरा लीं. इस वारदात से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई. अब पुलिस चोरों और राइफलों की तलाश में जुट गई है. हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है.
मधुबनी पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की यह वारदात 17 मई को शाम करीब 7.30 बजे खुटौना ब्लॉक कार्यालय में अंजाम दी गई. इस घटना की सूचना मिलने पर ब्लॉक स्टाफ के साथ-साथ वहां डियूटी पर तैनात होमगार्ड के होश उड़ गए.
पीटीआई के मुताबिक, घटना के बाद जिला पुलिस ने एक बयान जारी किया. जिसमें कहा गया कि खुटौना ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक राज्य होमगार्ड ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया कि ब्लॉक परिसर के अंदर उसके बंद कमरे से दो सर्विस राइफलें चोरी हो गई हैं.
होममार्ड ने अधिकारियों को बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके कमरे की खिड़की तोड़कर सर्विस राइफलें चुरा लीं हैं. बयान में आगे कहा गया है कि हथियारों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है.
पुलिस ने राइफल की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है. फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार घटना की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










