
बिहार के बाहुबली से समाजसेवी बनने तक का पप्पू यादव का सफर
AajTak
कोरोना काल में लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में पप्पू यादव को मंगलवार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में तीन दशक पुराने मामले में उन्हें मधेपुरा जेल भेज दिया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीतिक तपिश को बढ़ा दिया है.
जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) खुद को विद्रोही और गरीब व दलितों का मसीहा कहते हैं. उन्हें बिहार के 'रॉबिन हुड' के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, उनके राजनीतिक सफर और अतीत को देखते हैं तो जहन में उनकी छवि एक बाहुबली नेता के रूप में उभरती है, जिसके लिए उन्होंने बिहार की जेल से तिहाड़ तक की यात्रा की है. पप्पू यादव ने 17 साल से अधिक समय जेल में बिताया. जेल में रहने के दौरान पप्पू ने अपनी छवि को बदलने की कोशिश की और जेल से बाहर आने के बाद से निरंतर सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कोरोना काल में लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में पप्पू यादव को मंगलवार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में तीन दशक पुराने मामले में उन्हें मधेपुरा जेल भेज दिया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीतिक तपिश को बढ़ा दिया है. विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के नेता भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में हम बताएंगे कि पप्पू यादव का सियासी सफर कैसे शुरू हुआ और क्यों उन्हें एक दौर में लालू यादव की सियासी विरासत का उत्तराधिकारी माना जाता था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










