
बिहार के बाद पूरे देश में बदलेंगे वोटर कार्ड, SIR के जरिए नई तकनीक वाले पहचान पत्र जारी करेगा चुनाव आयोग
AajTak
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद नए अत्याधुनिक तकनीक से लैस मतदाता पहचान पत्र जल्द जारी होंगे. 1 अगस्त को 7.24 करोड़ मतदाताओं वाला मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया, जबकि अंतिम सूची 30 सितंबर को आएगी.
अब देश में जहां भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR होगा वहां मतदाताओं को नए आधुनिक तकनीक से लैस मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड मिलेंगे. यानी बिहार में जारी SIR के पूरा होने के बाद राज्य के सभी योग्य मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना अब जमीन पर उतरने ही वाली है. हालांकि, ये सूचना आने के बाद चुनाव आयोग ने अभी तक नए कार्ड जारी करने की समय-सीमा नहीं बताई है.
आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जब मतदाताओं को गणना फॉर्म दिए गए, तो उनसे अपनी नवीनतम तस्वीरें भी जमा करने को कहा गया. अधिकारियों ने बताया कि नए मतदाता पहचान पत्रों में ये तस्वीरें होंगी.
राज्य में एक अगस्त को बिहार की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित हुआ. मसौदा सूची के मुताबिक राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं. अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी.
राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर अंत या नवंबर मध्य तक कराए जाने की संभावना है. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. नई विधानसभा का गठन उससे पहले होना अनिवार्य है.
आयोग के सूत्रों ने बताया कि गणना फार्म भरने वाले 99 फीसदी लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं. चुनाव आयोग को मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 2 लाख और मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 33,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
यह भी पढ़ें: वोटर्स की मदद करेंगे पैरा-लीगल वॉलंटियर्स, नॉमिनेशन तक मानी जाएगी आपत्ति... SIR पर SC के नए निर्देश

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










