
बिहार के तनिष्क शोरूम लूटकांड में आया बंगाल जेल में बंद गैंगस्टर चंदन का नाम, लूट की रकम भी 25 नहीं 10 करोड़
AajTak
बिहार के आरा लूटकांड में कई खुलासे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि बंगाल की जेल में बंद कुख्यात चंदन उर्फ प्रिंस के इशारे पर हथियार से लैस 7 बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ 9 लाख रुपए के जेवरात और कैश लूटकर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन ली थी.
बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम लूटकांड में नया मोड़ आ गया है. कहा जा रहा है कि तनिष्क शोरूम में लूट की साजिश बंगाल की जेल में बंद वैशाली के कुख्यात डॉन चंदन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार ने रची है. चंदन कुमार को ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जेल में बंद कुख्यात चंदन उर्फ प्रिंस के इशारे पर हथियार से लैस 7 बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ 9 लाख रुपए के जेवरात और कैश लूटकर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन ली थी. पहले इस लूट को 25 करोड़ का होना बताया जा रहा था, हालांकि अब स्पष्ट हो गया है लूट 10 करोड़ की थी.
बता दें कि 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में हुई लूट को अंजाम देकर भाग रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया था. पुलिस ने जख्मी आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात का 50% हिस्सा रिकवर भी कर लिया था.
चंदन कुमार के इशारे पर लूटकांड
इसके साथ ही गार्ड्स से छीनी गई बंदूकें और गोलियां भी बरामद गकर ली गईं. सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए अपराधियों ने ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने बंगाल की जेल में बंद कुख्यात डॉन चंदन कुमार के इशारे पर घटना को अंजाम दिया था.
परत दर परत हो रहा पर्दाफाश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










