
बिहार के टेरर मॉड्यूल का SIMI कनेक्शन... लड़कों का ब्रेनवॉश कर देते थे ट्रेनिंग, टारगेट पर थे PM मोदी
AajTak
बिहार के फुलवारी शरीफ में SIMI के दो लोग गिरफ्तार हुए हैं और FIR के मुताबिक, इस बार भी पटना में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में गड़बड़ी फैलाने की साजिश थी, जबकि 2013 में पीएम मोदी की रैली में धमाका भी SIMI से जुड़े आतंकियों ने किया था.
पटना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एक खास समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. ये प्रशिक्षण सिमी के सदस्य अतहर परवेज दे रहा था. अतहर परवेज का भाई मंजर आलम पटना के गांधी मैदान में साल 2013 में पीएम मोदी की हुंकार रैली और बोध गया में हुए बम धमाकों के गिरफ्तार हुआ था. वो फिलहाल जेल में है.
हाल में हुए फुलवारी शरीफ में SIMI के लोग ही गिरफ्तार हुए हैं और FIR के मुताबिक, इस बार भी पटना में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में गड़बड़ी फैलाने की साजिश थी, जबकि 2013 में पीएम मोदी की रैली में धमाका भी SIMI से जुड़े आतंकियों ने किया था. इस मामले में अतहर परवेज का भाई मंजर आलम गिरफ्तार हुआ है.
पटना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े हैं. पुलिस ने इन दोनों के पास से पीएफआई का झंडा, बुकलेट, पंपलेट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं, जिसमें भारत को 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने का जिक्र किया गया है.
पटना पुलिस ने बताया है कि यह दोनों फुलवारी शरीफ इलाके में आतंक की पाठशाला चला रहे थे. अतहर परवेज मार्शल आर्ट और शारीरिक शिक्षा देने के नाम पर मोहम्मद जलालुद्दीन के साथ एनजीओ चला रहा था. अतहर ने 16 हजार रुपये के किराए पर मोहम्मद जलालुद्दीन के फुलवारीशरीफ स्थित अहमद पैलेस, नया टोला इलाके में फ्लैट लिया था.
अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन दोनों एनजीओ के नाम पर लड़कों को ट्रेनिंग दे रहे थे. उनका मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काना था. मुस्लिम नौजवानों को यह दोनों अस्त्र-शास्त्र की ट्रेनिंग दिया करते थे और फिर राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर, जिला स्तर पर पीएफआई और एसडीपीआई के सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक में किया करता था.
पटना पुलिस ने बताया कि 6 और 7 जुलाई को अतहर परवेज ने किराए पर लिए गए ऑफिस में कई युवाओं को मार्शल आर्ट और शारीरिक शिक्षा देने के नाम पर बुलाया, फिर उन्हें अस्त्र-शस्त्र की ट्रेनिंग और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए भड़काया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










