
बिहार के किसान ने उगाई ऐसी सब्जी, जिसकी कीमत है एक लाख रुपये किलो
AajTak
अमरेश किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने खेत को दिखाते हैं ताकि उनका विकास हो सके. उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर भी बताते हैं.
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक ऐसी खेती की जा रही है जिसे सुनकर शायद हर चौंक जाए. यहां दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में एक की खेती शुरू गई है. और इस सब्जी का नाम 'हॉप शूट्स' है. दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक ट्ववीट किया है जिसमें किसान अमरेश सिंह और इनके द्वारा की जा रही खेती का जिक्र किया गया है. यह दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की खेती है. इसकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपये प्रति किलो है. (Photos: Getty) बिहार के औरंगाबाद जिले में रहने वाले अमरेश सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद अपने खेत में महंगी सब्जी हॉप शूट्स की खेती की है. हॉप शूट्स की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत आज से कई साल पहले लगभग एक लाख रुपये के आसपास थी. पेशे से किसान अमरेश सिंह ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. लाल की देखरेख में इसकी ट्रायल खेती शुरू की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामकिशोरी लाल ने किसान अमरेश सिंह को हॉप शूट्स सब्जी की पैदावार करने की सलाह दी. हिमाचल प्रदेश से इसके पौधे मंगवाए गए और हॉप शूट्स की खेती शुरू की गई.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











