
बिहार के किशनगंज में पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला, ATS सहित अन्य एजेंसियां जांच में जुटी
AajTak
बिहार के किशनगंज जिले में एक पाकिस्तानी महिला को अरेस्ट किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि महिला की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है. इस मामले की एटीएस भी जांच कर रही है. पाकिस्तानी महिला से पूछताछ की जा रही है और उसकी गतिविधियों के बारे में छानबीन चल रही है.
बिहार के किशनगंज में एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला की गिरफ्तारी के बाद (एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड) एटीएस भी जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल महिला से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली जा रही है. एसएसबी को महिला की संदेहास्पद स्थिति के बारे में जानकारी मिल रही थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार, एसएसबी ने एक पाकिस्तान की महिला को डिटेन किया और उसकी संदेहास्पद स्थिति के बारे में पता लगाया. इसके बाद महिला को किशनगंज से गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में एडीजी हेडक्वार्टर जीएस गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम भी जांच के लिए गई है.
महिला के बारे में की जा रही है छानबीन
ADG हेडक्वार्टर जीएस गंगवार का कहना है कि बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल तैनात है, स्पेशल टीम भी रहती है. पाकिस्तानी महिला की गतिविधियों के बारे में छानबीन चल रही है. इस संबंध में पूरी जानकारी जांच के बाद ही दी जा सकेगी.
वहीं, गया के पूर्व एसपी आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी एक टीम का गठन आर्थिक अपराध इकाई ने किया है. अधिकारियों का कहना है कि आदित्य कुमार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








