
बिहार: एसपी ने 5 पुलिसवालों को लॉकअप में डाला, पुलिस एसोसिएशन खफा, बवाल के बाद सरकार ने दी हिदायत
AajTak
बिहार के नवादा में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एसपी ने अपने ही 5 जूनियर्स को लॉकअप के अंदर डाल दिया. मामला हाइलाइट होने के बाद अब बिहार पुलिस एसोसिएशन ने एसपी पर कार्रवाई करने की मांग कही है. वहीं, मामला बढ़ता देख बिहार सरकार ने भी इस पर एक हिदायत से भरा पत्र जारी किया है.
बिहार के नवादा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अचानक थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने 5 पुलिसवालों को ही लॉकअप (हवालात) में डाल दिया. इस मामले में बवाल बढ़ने और पुलिस एसोसिएशन की एंट्री होने के बाद अब सरकार बीच में आ गई है. सरकार ने इस मामले में हिदायती पत्र जारी किया है.
दरअसल, मामला 8 सितंबर की रात का है. नवादा के थाने में एसपी डॉ. गौरव मंगला निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. अपने दौरे में लापरवाही पाए जाने पर एसपी खफा हो गए और 5 पुलिसवालों को 1 घंटे तक लॉकअप (हाजत) में बंद कर दिया.
बिहार पुलिस एसोसिएशन भी इस मामले में कूद पड़ा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई करने की गुजारिश की है.
मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है, जिसके आधार पर एसपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना बिहार में पहली बार हुई है.
सरकार को जारी करना पड़ा लेटर
इस घटना पर बवाल बढ़ने के बाद बिहार सरकार की तरफ से हिदायत जारी की गई. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी उच्च पदाधिकारियों को अपने नीचे काम करने वाले कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










