
बिहार: अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक, बुलडोजर की कार्रवाई को बताया दमनकारी
AajTak
पटना के नेपाली नगर में 70 अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था. रविवार सुबह करीब 20 एकड़ की जमीन पर 70 अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हुआ था. उधर अवैध निर्माण को लेकर उन लोगों में काफी दुःख है जिनके आशियाने बुलडोजर ने ढहा दिए.
दीघा से भाजपा के विधायक अपने ही सरकार पर जमकर बरसे हैं. दरअसल, पटना के नेपाली नगर में रविवार को अवैध रूप से बने 90 मकानों को गिराने की कार्रवाई की गई थी. ये मकान बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से बने थे. नीतीश सरकार की इस कार्रवाई को भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने दमनकारी और गलत बताया है.
संजीव चौरसिया ने कहा कि नेपाली नगर में मकानों को तोड़ने का जो आदेश पटना के अंचलाधिकारी ने दिया है, वह गलत है. स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से भी मुलाकात भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. भाजपा विधायक ने कहा कि दमनकारी रवैया को अपनाते हुए नेपाली नगर में हजारों की संख्या में पुलिस को भेजा गया और महिलाओं पर आंसू गैस का गोला भी दागा गया है.
दीघा से भाजपा विधायक ने रविवार को एक ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा कि राजीव नगर में जो कार्रवाई की जा रही है, वह बिल्कुल गलत है. चूंकि मैं हैदराबाद में हूं, मैंने पदाधिकारियों से बातचीत की है, लेकिन जो भी हो रहा है वो गलत है.
बता दें कि रविवार सुबह 5 बजे, जिला प्रशासन एक दर्जन से भी ज्यादा बुलडोजर और 2000 से भी ज्यादा पुलिस बल के साथ नेपाली नगर पर पहुंचा और वहां पर अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई.
अन्य पत्थरबाजों को चिन्हित कर किया जाएगा गिरफ्तार
इस दौरान स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की. इसके जवाब में पुलिस और प्रशासन को लाठीचार्ज और आंसू गैस का गोला दागना पड़ा. पुलिस ने पत्थरबाजी को लेकर दो दर्जन पत्थरबाजों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










