
'बिहारवासियों को इस बार 4 दिवाली मनानी हैं', अररिया में बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह ने अररिया दौरे के दौरान चुनावी अभियान को नई दिशा दी. उन्होंने बीजेपी के संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों जैसे राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना और विकास कार्यों का उजागर करते हुए चार दीपावली मनाने का संदेश दिया.
Amit Shah Araria Speech: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के पहले प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताक़त इस चुनाव में झोंक दे रही है. शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के अररिया दौरे के दौरान चुनावी अभियान को आकार देना शुरू कर दिया है. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार के चुनाव को लेकर इस बार चार दीपावली मनाने का संदेश दिया है.
अमित शाह ने जनसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाए और कहा कि 'बीजेपी चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिया को देश से बाहर करेगी.'
गृहमंत्री ने लालू प्रसाद के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब राम मंदिर के निर्माण में देरी की गई. मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया, जल्द ही वहां ध्वजा भी लगेगी. 550 साल से रामलला तम्बू में थे.
अमित शाह ने कहा कि इस बार दीपावली में जो भी चीज खरीदेंगे हम लोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह स्वदेशी हो. इस बार बिहार वासियों को चार दीवाली मनानी है.
चार दीपावली क्यों?
पहली – जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








