
बिहारः BPSC पेपर लीक की पहले ही रच गई थी साजिश, ऐसे की गई थी प्लानिंग
AajTak
बिहार में BPSC पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आया है कि पूरी प्लानिंग के तहत पेपर लीक किया गया था. इसके साथ ही जांच टीम कई सवालों के जवाब तलाश रही है.
बिहार में BPSC पेपर लीक के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. अब बताया जा रहा है कि पेपर लीक कांड में एक गिरोह के लोग शामिल हैं. जिन्होंने सोची समझी साजिश के तहत पेपर लीक की वारदात को अंजाम दिया. इसके लिए बाकयदा पूरी बिसात बिछाई गई थी. उनका टारगेट ही परीक्षा को रद्द करवाना था. लेकिन यह इसी शर्त पर संभव था कि पेपर वायरल किया जाए.
EOU की SIT और जांच टीम के सदस्यों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कई आवेदकों को परीक्षा से पहले ही पेपर पहुंचाने का वादा किया गया था. लेकिन आवेदकों तक प्रश्न पत्र काफी देर से पहुंचा. हालांकि इसके एवज में बड़ी राशि मिलने वाली थी. लेकिन पेपर में देरी होने की वजह से पूरा खेल बिगड़ गया. इसके बाद सेटर्स ने साजिश के तहत प्रश्न पत्र को वायरल कर दिया.
IAS और उनके दोस्त से हुई पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों ने पेपर लीक किया, वह सभी उस गिरोह के सदस्य निकले, जो आवेदकों से पैसे ऐंठकर एग्जाम से पहले ही पेपर मुहैया कराने वाले थे. इस केस में एक चर्चित IAS से भी पूछताछ की गई है. लेकिन उनके दोस्त और सरकारी स्कूल के टीचर से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने टीम को बरगलाने की कोशिश की.
IAS और कृष्णमोहन के बीच पुराना है कनेक्शन
जांच टीम का कहना है कि इसमें सरकारी स्कूल टीचर गैंग में शामिल है, इसके सबूत जांच टीम के पास है. इधर, मीडिया रिपोर्टस की मानें तो जांच टीम ने साफ कर दिया है कि इस केस में अभी किसी को भी क्लीन चीट नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में अभी और गिरफ्तारी होंगी. बता दें कि IAS अधिकारी और पेपर लीक में गिरफ्तार कृष्णमोहन सिंह का संबंध 18 साल पुराना बताया जा रहा है. इसके साथ ही जिन दिन पेपर लीक हुआ, उस दिन दोनों के बीच 10 बार बात हुई थी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







