
बिहारः सीवान में कट्टा लहराते दिनदहाड़े लूटे थे लाखों के गहने, 6 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को नकाबपोश बदमाशों ने हथियार लहराते हुए सर्राफा दुकान से लाखों रुपये के गहने लूट लिए थे. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है. बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद कर लिया गया है.
बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण की एक दुकान से लाखों रुपये मूल्य के गहने लूट लिए थे. सीवान पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है.
घटना सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टाड़ी बाजार की है. जानकारी के मुताबिक कृष्णा सोनी की टाड़ी बाजार में कृष्णा ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी के गहनों की दुकान है. गुरुवार की दोपहर में दो बाइक से छह बदमाश कृष्णा की दुकान पर पहुंचे और हथियार के बल पर बंधक बना लिया. दुकान मालिक को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने बोरे में गहने भरे और फायरिंग करते हुए भाग निकले.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने भी मौका मुआयना किया. पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले और भीड़ के हत्थे चढ़े बदमाश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: ठगी का 'कॉर्पोरेट मॉडल': 50 कर्मचारी, लग्जरी कार में एंट्री... शातिर प्रेमशंकर ने ऐसे लूटे करोड़ों; NEET क्लियर करवाने देता था झांसा
पुलिस अधीक्षक ने दावा किया था कि वारदात को अंजाम देने वाले गैंग की पहचान हो गई है. जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने अब सभी बदमाशों को पकड़ लिया है. गौरतलब है कि लूटपाट के बाद फरार होते समय बदमाशों ने टाड़ी बाजार में फायरिंग भी की. करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग से व्यापारियों में दहशत फैल गई.
यह भी पढ़ें: सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट की घटना, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










