
बिल गेट्स के साथ स्मृति ईरानी ने साझा किया मंच, इंडियन इनोवेशन पर बातचीत
AajTak
गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य बिल गेट्स ने को कहा,
गेट्स फाउंडेशन और महिला सामूहिक मंच के सहयोग से CII के ग्लोबल मंच फ्यूचर फॉरवर्ड प्रोग्राम में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO बिल गेट्स और स्मृति ईरानी की मुलाकात हुई. दोनों ने प्रोग्राम में एक साथ शामिल होकर मंच साझा किया. यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित किया गया था. इस दौरान बिल गेट्स ने इनोवेशन, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी में भारत के नेतृत्व की तारीफ की.
गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य बिल गेट्स ने को कहा, "भारत अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए न केवल डिजिटल इनोवेशन का निर्माण कर रहा है, बल्कि ऐसे सॉल्यूशन भी तैयार कर रहा है, जिनमें ग्लोबल हेल्थ और डेवलपमेंट को बदलने की क्षमता है."
भारत को लेकर बिल गेट्स ने क्या कहा?
बिल गेट्स ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं में दबावपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के समाधानों को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के महत्व पर बल दिया.
एलायंस फॉर ग्लोबल गुड जेंडर इक्विटी एंड इक्वैलिटी (Alliance for Global Good Gender Equity and Equality) की चेयरपर्सन स्मृति ईरानी ने गेट्स फाउंडेशन और बिल गेट्स के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कम लागत वाले, तकनीकी रूप से सक्षम समाधानों को आगे लाने में भारत की ताकत के बारे में बात की, जो स्वास्थ्य, पोषण, खाद्य सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










