
'बिल्कुल बकवास...', सैम पित्रोदा के चाइनीज-अफ्रीकन वाले बयान पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा
AajTak
कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा ने सैम पित्रोदा के भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बकवास बताया है. उन्होंने कहा कि मिस्टर सैम पित्रोदा ने जो भी बकवास की है..बकवास ही की है, कोई आदमी जो इतना पढ़ा लिखा है वो कैसे ऐसा बोल सकता है?
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान से घमासान मचा हुआ है.सैम ने अंग्रेज़ी अख़बार स्टेट्समैन को दिए इंटरव्यू में पश्चिम में रहने वालों की तुलना अरब, उत्तर भारत के लोगों की तुलना गोरों, दक्षिण भारत में रहने वालों की तुलना अफ्रीका और पूर्व में रहने वाले लोगों की तुलना चीन में रहने वाले लोगों से की थी.
बयान ने तूल पकड़ा तो तुरंत पित्रोदा को इस्तीफा देना पड़ा. अब पित्रोदा के बयान पर रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने पित्रोदा के बयान को 'बकवास' करार दिया है. जब आप इस परिवार (गांधी) से जुड़े जाते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना पड़ता है. सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं.' मिस्टर सैम पित्रोदा ने जो भी बकवास की है..बकवास ही की है, कोई आदमी जो इतना पढ़ा लिखा है वो कैसे ऐसा बोल सकता है? वो राजीव जी के बहुत करीबी थे..'
बीजेपी को बेवजह मुद्दा मिला- वाड्रा
वाड्रा ने आगे कहा,'अगर आपको इस परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है तो आपको फिर समझदारी से कदम लेने चाहिए. समझदारी होने चाहिए. राहुल प्रियंका और कांग्रेस इतनी मेहनत कर रहे हैं और आपके एक बयान से बीजेपी को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल गया...'
खुद का उदाहरण देते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मैं राजनीति में ही हूं, क्योंकि हर आदमी मुझे राजनीतिक तरीके से ही देखता है.हमेशा देखता है कि जो सवाल-जवाब होगें वो राहुल गांधी से संबंधित होते हैं. लोग उम्मीद करते हैं कि आपके कहने से हर चीज हो जाएगी और आप ओओगे तो हर चीज हो जाएगी. जब से मेरा नाता जुड़ा है तो सबसे मुझे इसी तरह से देखा है, कोई उद्योगपति की तरह नहीं देखा है. उन्होंने देखा है कि मैं एक राजनेता हूं...'
देना पड़ा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








