बिलासपुर: बीच सड़क पर पलटा चने से भरा ट्रक, 982 बोरियां लूट ले गए लोग, Video वायरल
AajTak
बिलासपुर में एक ट्रक टायर फटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच रास्ते में पलट गया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन जैसे ही लोगों पता लगा कि ट्रक में चने से भरी बोरियां है, लोग उसमें चढ़कर चने की बोरियां उठाकर ले जाने लगे.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग चने से भरी बोरियां लूट कर ले गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मामला शहर के बेलमुंडी इलाके का है. यहां टायर फट जाने के कारण बीच रास्ते में ट्रक अचानक से पलट गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है.
वहां मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्राइवर का इलाज जारी है. लेकिन वहां कई लोग ऐसे भी दिखे जो कि मौके का फायदा उठाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर चढ़ गए और उसमें रखी चने से भरी बोरियों को उठा-उठा कर घर ले जाने लगे.
बताया जा रहा है कि ट्रक में कुल 982 चने से भरी बोरियां रखी हुई थीं. जैसे ही आस-पास के गांव वालों को इसकी भनक लगी कि ट्रक के अंदर चने से भरी बोरियां रखी हैं, कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बोरियां उठा-उठा कर घर ले जाने लगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़े हुए हैं. वे लोग बोरियों को नीचे फेंक रहे हैं और नीचे खड़े लोग उन्हें उठाकर ले जा रहे हैं. तो वहीं, कई लोग खुद ही ट्रक से बोरियां उठाकर ले जा रहे हैं. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










