
बिलकिस, मधुमिता, कृष्णैया... दिल दहला देने वाले वो मामले, जिनके दोषियों को मिल गई रिहाई! फिर उठे कानून पर सवाल
AajTak
हाल के दिनों में जिस तरह से अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने-अपने हिसाब से संविधान की व्याख्या करते हुए उम्र कैद की सज़ा काट रहे कुछ खास कैदियों को छोड़ने की एक नई रवायत की शुरुआत की है, उसने देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट की पेशानी पर भी बल डाल दिए हैं.
कहते हैं कानून हर किसी के लिए बराबर होता है. ये अमीर और गरीब में कोई भेद नहीं करता. लेकिन कानून की मजबूती और बराबरी के दावों के बीच कुछ हाई प्रोफाइल मामलों के दोषियों की रिहाई और रिहाई की कोशिश के मामले कुछ और ही कहानी बयां करते हैं. हाल के दिनों में जिस तरह से अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने-अपने हिसाब से संविधान की व्याख्या करते हुए उम्र कैद की सज़ा काट रहे कुछ खास कैदियों को छोड़ने की एक नई रवायत की शुरुआत की है, उसने देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट की पेशानी पर भी बल डाल दिए हैं.
केस नंबर-1गुजरात का बिलकिस बानो गैंगरेप केस उस एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में अदालत ने 11 दोषियों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी. लेकिन गुजरात सरकार ने तमाम कानूनों को ताक पर रख कर 14 साल बाद अचानक सभी के सभी दोषियों को जेल से रिहा कर दिया.
केस नंबर-2गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या बिहार के बाहुबली नेता आनंदमोहन को इस हत्याकांड के मामले में पहले फांसी की सजा दी गई थी और बाद में उसे उम्र क़ैद की सज़ा में बदल दिया गया था. मगर 16 साल बाद अचानक आनंद मोहन को जेल से रिहा कर दिया गया.
केस नंबर-3लखनऊ में कवियित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या इस जघन्य हत्याकांड के दोषी राज्य के तत्कालीन मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उसकी बीवी मधुमणि को अदालत ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई थी. लेकिन 20 साल बाद दोनों पति-पत्नी जेल से रिहा कर दिए गए.
केस नंबर-4दिल्ली में IAS के बेटे नीतीश कटारा की हत्या इस मर्डर केस में बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव समेत तीन लोगों को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी. लेकिन अब 22 साल बाद विकास की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली गई है.
सवाल दर सवाल इस तरह के मामलों ने संविधान और कानून के मसलों पर फिर बहस छेड़ने की वजह दे दी है. दिल दहला देने वाले बिलकिस बानो के मामले में तो सुप्रीम कोर्ट गुजरात सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा चुकी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना ने गुजरात सरकार से सीधे सवाल पूछे-

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









