
बिना बर्फबारी के भी लद्दाख में जम गए नदी-नाले और झरने, श्रीनगर में मानइस में पहुंचा पारा
AajTak
Kashmir-Ladakh Weather: श्रीनगर और लद्दाख में आज से चिल्ला कलां की शुरुआत हो गई है. 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक इन क्षेत्रों में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है. तापमान माइनस में पहुंच जाता है. वहीं, नदी, झील और झरने जमने शुरू हो जाते हैं. लद्दाख में पहाड़ों पर बर्फ की मोटी-मोटी परत जम गई है.
कश्मीर और लद्दाख में आज से सबसे ठंडे मौसम की शुरुआत हो गई है. इन दोनो क्षेत्रों में 21 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक सबसे ठंडा मौसम रहता है. 40 दिन तक चलने वाले इस मौसम को चिल्ला कलां कहते हैं. इस मौसम में लद्दाख के सभी नदी, नाले और झरने जम जाते हैं और तापमान माइनस 20 डिग्री तक लुढ़कता है और द्रास में तापमान माइनस 40 डिग्री तक लुढ़क जाता है.
श्रीनगर में तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंच जाता है. इस मौसम की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर में भी झील-झरने धीरे-धीरे जमने शुरू हो गए हैं. हालांकि, कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी नहीं हुई है जबकि कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. लद्दाख में नदी, नाले और झरने जमने से चारों ओर बर्फ की चादर नजर आ रही है. पहाड़ों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादर नजर आ रही है जो देखने में बेहद सुंदर लग रही है. वहीं, श्रीनगर में भी नदी के ऊपर हल्की-हल्की बर्फ जमने लगी है. श्रीनगर और लद्दाख से इसकी कुछ वीडियो सामने आए हैं. आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं कैसेलद्दाख में बर्फ ने डेरा जमा लिया है. वहीं, श्रीनगर से सामने आए वीडियों में बहती नदी के ऊपर हल्की बर्फ की परत नजर आ रही है.
कैसा रहेगा अगले कुछ दिन तापमान? श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -4 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 12 डिग्री रहेगा. 23 से 27 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान -2 से -5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक रहने के आसार है.
लेह में आज यानी 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -12 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -11 डिग्री रहेगा, अधिकतम तापमान 3 डिग्री रहने के आसार है. साथ ही, 22 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा, 23 से 27 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान -10 से -12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
करगिल में न्यूनतम तापमान -11 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -12 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है. 23 से 27 डिग्री के बीच यहां न्यूनतम तापमान -10 से -12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










