
'बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता है,' पूर्व CM तीरथ सिंह रावत का वीडियो वायरल
AajTak
तीरथ सिंह रावत इस समय पौड़ी से बीजेपी सांसद हैं. उन्हें कथित वीडियो में कहते हुए सुना जा रहा है कि 'मैं भले ही एक मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद यह नहीं कहना चाहिए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे तो वहां सार्वजनिक कार्यों को करने के लिए 20 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता था.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे कह रहे हैं कि राज्य में बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो सकता है. हालांकि, वीडियो कब है और किससे बातचीत की जा रही है, ये साफ नहीं हो सका है. वीडियो में कथित तौर पर पूर्व सीएम रावत को एक कमरे में बैठे देखा जा रहा है. जहां वे राज्य में 'कमीशनखोरी' के बारे में बात कर रहे हैं. तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में 114 दिन तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली.
तीरथ सिंह रावत इस समय पौड़ी से बीजेपी सांसद हैं. उन्हें वीडियो में कहते हुए सुना जा रहा है कि 'मैं भले ही एक मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद यह नहीं कहना चाहिए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे तो वहां सार्वजनिक कार्यों को करने के लिए 20 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता था. अलग होने के बाद ये शून्य हो जाना चाहिए था, लेकिन प्रैक्टिस जारी रही और हमने 20 प्रतिशत के साथ शुरुआत की.' बता दें कि साल 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर राज्य बनाया गया था.
दुर्भाग्य से उत्तराख्ंड में भी कमीशनखोरी की प्रथा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पूर्व सीएम ने आगे कहा- 'मुझसे कहा गया है कि यहां (उत्तराखंड) कमीशन के रूप में एक निश्चित प्रतिशत का भुगतान किए बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता है. कमीशनखोरी उत्तर प्रदेश में प्रचलित एक प्रथा थी और दुर्भाग्य से ये उत्तराखंड में जारी है.' हालांकि रावत ने कहा कि किसी को विशेष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है. ये एक मानसिकता है. ये तभी दूर होगी जब हम अपने राज्य को अपने परिवार के रूप में देखने लगेंगे.
बयानों से चर्चा में रहते हैं तीरथ सिंह रावत
बताते चलें कि उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी सत्ता में है. पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान चर्चा में रहे हैं. पिछले साल मार्च में रावत ने कहा था कि संस्कारों की कमी के कारण युवा अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड फॉलो करते हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बड़ा शॉट समझते हैं. महिलाएं भी ऐसे ट्रेंड को फॉलो करती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










