
बिना इजाजत RCB ने रखी विक्ट्री परेड, स्टेडियम में फ्री एंट्री का भी किया ऐलान... बेंगलुरु भगदड़ पर नया खुलासा!
AajTak
आरसीबी ने पुलिस की अनुमति के बिना विक्ट्री परेड के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्री एंट्री पास की घोषणा की थी. सूत्रों की मानें तो इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई.
आरसीबी मैनेजमेंट ने कथित तौर पर आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले 3 जून को बेंगलुरु सिटी पुलिस से संपर्क कर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड की इजाजत मांगी थी. सूत्रों ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट ने पुलिस से अनुमति मिलने के पहले ही अपनी विक्ट्री परेड के बारे में X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी सार्वजनिक की. आरसीबी के हैंडल से किया गया यह पोस्ट वायरल हो गया और इसे कुछ घंटों में ही 10 लाख से अधिक बार देखा गया.
सूत्रों की मानें तो इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










