
बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, एक शख्स ने ऐसे गंवाए 1.12 करोड़ रुपए
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए ठाणे के 57 वर्षीय व्यक्ति को लालच दिया, जिसके बाद उसने 1.12 करोड़ रुपए गंवा दिए.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए ठाणे के 57 वर्षीय व्यक्ति को लालच दिया, जिसके बाद उसने 1.12 करोड़ रुपए गंवा दिए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने अप्रैल और जून के बीच फेसबुक लिंक के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया. उसे बिटकॉइन ट्रेडिंग की आड़ में निवेश करने का लालच दिया और अधिक रिटर्न का आश्वासन दिया. उनके झांसे में आकर पीड़ित ने 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 871 रुपए का भुगतान कर दिया.
कुछ समय बाद जब पीड़िता को अपने निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला तो उसने आरोपियों को कॉल करना शुरू कर दिया. लेकिन उनके नंबर स्विच ऑफ हो गए. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. उसकी शिकायत के आधार पर आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और बैंक खातों के धारकों सहित अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. नवी मुंबई और ठाणे के आसपास के इलाकों में साइबर ठगी के मामलों में बहुत तेजी आई है. आए दिन ऐसे केस सामने आते हैं.
देश में बीते कुछ बरसों के दौरान फाइनेंशियल फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है. लोकलसर्किल्स के एक ताजा सर्वे में दावा किया गया है कि बीते 3 साल में 47 फीसदी भारतीयों ने एक या ज्यादा फाइनेंशियल फ्रॉड का अनुभव किया है. यानी कि देश की आधी आबादी इस वक्त साइबर ठगों की पहुंच में हैं.
किसी न किसी तरह से ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं. इस सर्वे में ये भी कहा गया कि इनमें यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी फाइनेंशियल फ्रॉड सबसे आम हैं. आधे से ज्यादा लोगों को क्रेडिट कार्ड पर अनऑथराइज्ड चार्ज लगाए जाने का सामना करना पड़ा है. सर्वे में पिछले 3 साल का डेटा शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










