
बिजली, शिक्षा, MSP... पत्नी सुनीता ने रामलीला मैदान से गिनाई देश के लिए अरविंद केजरीवाल की 6 गारंटी
AajTak
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की मेगरैली हुई. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और केजरीवाल द्वारा जेल से भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की मेगारैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने उनका जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़कर सुनाया. केजरीवाल ने अपने संदेश में महान राष्ट्र का निर्माण करने के लिए काम करने की बात कही. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं. उनको ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे. करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं. जिस साहस से वो लड़ रहे हैं, कभी-कभी लगता है कि केजरीवाल एक फ्रीडम फाइटर थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए. किस्मत ने शायद केजरीवाल जी को भारत मां के लिए संघर्ष के लिए भेजा है.
सुनीता ने जेल से भेजा गया पत्र पढ़ते हुए अरविंद केजरीवाल की 6 गारंटी जनता के सामने रखी.
'भारत माता बहुत दर्द में...'
सुनीता ने केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए आगे कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है, हम अभी भी अविकसित क्यों हैं? हमारे लोग गरीब क्यों हैं, मैं जेल में हूं (ईडी की हिरासत में) भारत माता बहुत दर्द में हैं, उन्हें कई भारतीयों को भोजन, अच्छी शिक्षा नहीं मिलने से पीड़ा होती है, उन्हें बिजली कटौती देखकर पीड़ा होती है, आइए एक नया भारत बनाएं, 140 करोड़ लोगों का भारत जहां सभी को भोजन मिले, कोई भी अशिक्षित न हो, सभी के लिए अच्छी शिक्षा. हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां, नफरत न हो, जहां प्यार और शांति हो, आप INDIA ब्लॉक को मौका दें, हम नया भारत बनाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










