
बिजली मीटर के पास लगा दें ये डिवाइस, 35% तक कम आएगा बिल! 200 रुपये से भी कम है कीमत
AajTak
Power Energy Saver Saving Box: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ऐसा डिवाइस उपलब्ध है जिससे आप अपना बिजली बिल कम कर सकते हैं. इसे आपको बिजली मीटर के पास लगाना होता है.
अगर आप भी ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान हैं? कई बार लाख कोशिशों के बावजूद घर का बिजली कम नहीं होता है. गर्मी के समय ये दिक्कत ज्यादा आती है क्योंकि घर में AC और दूसरे होम अप्लायंसेज लगातार चलते रहते हैं.
लेकिन, आप एक छोटे से गैजेट का यूज करके बिजली को लगभग आधा कर सकते हैं. इसके लिए आप Shakti Enviropure 15KW Power Energy Saver Saving Box का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये गैजेट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें:- बिजली कटौती से परेशान? घर ले आइए Rechargeable Fans, लाइट जाने के बाद भी कई घंटे करेेंगे काम
इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा कम है. इसे केवल 185 रुपये में खरीदा जा सकता है. कंपनी इस डिवाइस को लेकर दावा करती है कि ये आपके घर या ऑफिस का बिजली बिल को 35 परसेंट तक कम कर देता है. इस डिवाइस को बिजली मीटर के साथ लगाना होगा.
कैसे करता है काम?
कंपनी इस डिवाइस को लेकर दावा करती है कि ये वोल्टेज को स्टेबल रखता है, करंट को कम करता है और पावर फैक्टर को इम्प्रूव करता है. इससे पावर लॉस कम होती है और इससे बिजली बचती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










