बिजली बिल मांगने पर पिटाई, बस किराये पर भी लड़ाई... कांग्रेस के 'फ्री' वाले वादों पर कर्नाटक की जनता कंफ्यूज!
AajTak
कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को जो 5 गारंटी दी थीं, उनमें 200 यूनिट तक फ्री बिजली और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर की सुविधा भी शामिल है. लेकिन इन दोनों गारंटी को लेकर आम जनता और सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बीच विवाद सामने आ रहे हैं.
कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है. इस बड़ी जीत के पीछे कांग्रेस के 5 वादों का भी अहम योगदान रहा, जो पार्टी ने जनता से किए थे. वहीं शपथग्रहण के बाद ही राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक हुई और इन सभी वादों पर मुहर लगाई गई. हालांकि अब कर्नाटक की जनता फ्री वाले वादों को लेकर कंफ्यूज नजर आ रही है. यही कारण है कि जगह-जगह से विवाद के मामले सामने आ रहे हैं.
दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को जो 5 गारंटी दी थीं, उनमें 200 यूनिट तक फ्री बिजली और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर की सुविधा भी शामिल है. लेकिन इन दोनों गारंटी को लेकर आम जनता और सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बीच विवाद सामने आ रहे हैं. एक तरफ लोग बिजली बिल देने से इनकार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं सरकारी बसों में टिकट खरीदने से मना कर रही हैं.
लोगों का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने ये चीजें फ्री कर दी हैं और वह इसके लिए अब पैसे नहीं चुकाएंगे. वहीं, कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल वादे लागू नहीं किए गए हैं, इन पर विभागों से जानकारी मांगी गई है और जल्द ही सभी 5 गारंटी लागू कर दी जाएंगी.
बेलागावी के ग्रामीणों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार कर दिया है. जिले में कई तरह के ऐसे मामले सामने आए हैं. लोगों ने विद्यत विभाग के अधिकारियों से अपने बिजली के मीटर हटाने को कहा है. उनका कहना है कि कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था.
इससे पहले, कोप्पल, कलाबुरगी और चित्रदुर्ग जैसे जिलों के गांवों के लोगों ने भी कथित तौर पर बिजली बिलों का भुगतान करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने बिलों का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली देने की बात कही थी.
बस किराये पर लड़ाई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










