
बिजली गुल और बदल गईं दुल्हनें... MP में दो बहनों की शादी में हुई बड़ी गड़बड़
AajTak
Ujjain News: बिजली कटौती की समस्या से एक शादी में दुल्हनों की अदला-बदली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हालांकि, विवाद की स्थिति में दोबारा सात फेरे करवाए गए. इसके बाद दुल्हनें अपने वास्तविक पति के साथ गईं.
बिजली गुल होने से मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां अंधेरे के कारण शादी में होने वाली रस्म के दौरान दुल्हनों के दूल्हे बदल गए. जब लाइट आई तो दुल्हन और उनके परिजन भौचक्के रह गए, जिसके बाद फेरे के दौरान हुई गलती को ठीक किया गया. जिले के इंगोरिया थाना के असलाना गांव में रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी थी. रविवार को उनकी दो बेटियों निकिता और करिश्मा की दंगवाड़ा के भोला और गणेश से शादी हुई. दो युवक अलग-अलग परिवार से हैं. बारात आने के बाद रात करीब 11.30 बजे माता पूजन की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनों ने अलग-अलग दुल्हों का हाथ पकड़कर पूजा संपन्न की.
इस दौरान निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़ रखा था. रात करीब 12.30 बजे जब लाइट आई तो दोनों दुल्हन और उनके परिजन दंग रह गए. हालांकि, इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक कर लिया गया और तय रिश्ते के आधार पर ही दूल्हों के साथ दुल्हनों के सात फेरे करवाए गए.
परिजनों ने बताया कि गांव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है. यही नहीं, यह बिजली कटौती कई घंटे तक बनी रहती है. इसी वजह से विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन की अदला-बदली हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










