
बिजली की बढ़ी दरों पर सियासत गरमाई, दिल्ली की 50 जगहों पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन
AajTak
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिजली बिलों पर पीपीएसी की दरों में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के खिलाफ बुधवार 17 जुलाई को सभी जिला कांग्रेस कमेटियां दिल्ली के 50 से भी अधिक जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी.
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली की 7 में से तीन सीटों पर गठबंधन में लड़ने वाली कांग्रेस 6 महीने बाद होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बढ़े हुए बिजली के बिल के खिलाफ बुधवार को दिल्ली कांग्रेस करीब 50 जगहों पर प्रदर्शन करेगी.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिजली बिलों पर पीपीएसी की दरों में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के खिलाफ बुधवार 17 जुलाई, 2024 को सभी जिला कांग्रेस कमेटियां दिल्ली के 50 से भी अधिक जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी.
बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर दिल्ली के आम नागरिकों का आव्हान किया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी दर्ज कराएं ताकि हम भाजपा और आम आदमी पार्टी की दिल्ली वालों के खिलाफ साजिश को सबके सामने उजागर कर सके.
देवेन्द्र यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली कम्पनियों को अंदरुनी फायदा पहुंचाने के लिए हर वर्ष 9-10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पीपीएसी के नाम पर कर रही है. हमें इस बढ़ोतरी के पीछे केजरीवाल सरकार और भाजपा की साजिश को सामने लाकर जनता को बताएंगे.
आप नेता प्रेम वाधवा कांग्रेस में शामिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










