
बिजनौर: फेसबुक पोस्ट लिख चंपत राय पर लगाए आरोप, भाई ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
AajTak
बिजनौर में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भाई ने अपने शहर के तीन लोगों के खिलाफ, फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भाई ने अपने ही शहर में रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि इन तीनों लोगों ने फेसबुक पोस्ट लिखकर चंपत राय की छवि खराब की है. पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित जमीन घोटाले के आरोपों के बाद से ही चंपत राय चर्चा में हैं. चंपत राय के शहर नगीना के रहने वाले विनीत नारायण ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी के नाम एक फेसबुक पोस्ट लिखी. उन्होंने आरोप लगाया था कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने भाइयों के साथ मिलकर इंडोनेशिया में रहने वाली एक महिला की गौशाला की जमीन पर कब्जा कर लिया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










