
बिजनौरः NSG में बेहतरीन कमांडो था पकड़ा गया बदमाश रंजीत उर्फ बिट्टू, नशे की लत ने बनाया अपराधी
AajTak
पूछताछ में पता चला कि रंजीत उर्फ बिट्टू पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है. वह 9 पैरा मिलिट्री में एनएसजी कमांडो रहा है. उसकी ट्रेनिंग हरियाणा के मानेसर में एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में हुई है. वो अपने समय का बेहतरीन कमांडो रहा है.
यूपी के बिजनौर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया बदमाश रंजीत उर्फ बिट्टू एनएसजी का बर्खास्त कमांडो ही नहीं, बल्कि कमांडो ट्रेनर भी रहा है. वो एक काबिल एनएसजी कमांडो था. उसकी परफोरमेंस एनएसजी में बहुत अच्छी थी. लेकिन नशे की लत और कारोबार ने उसे एक अपराधी बना दिया. एनएसजी ट्रेनिंग का ही कमाल था कि मुथूट गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में लूट की कोशिश के दौरान उसने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ी हुई थी. उसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं. जबकि आमतौर से कोई भी साधारण बदमाश कभी भी पिस्टल या रिवाल्वर दोनों हाथों से नहीं चलाते. मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पकड़े गए रंजीत उर्फ बिट्टू और उसके साथी अमजद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. पूछताछ में पता चला कि रंजीत उर्फ बिट्टू पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है. वह 9 पैरा मिलिट्री में एनएसजी कमांडो रहा है. उसकी ट्रेनिंग हरियाणा के मानेसर में एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में हुई है. वो अपने समय का बेहतरीन कमांडो रहा है. बाद में उसके अनुभव को देखते हुए उसे ट्रेनर बना दिया गया था. उसने कई एनएसजी कमांडो को ट्रेंड भी किया है.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










