
बिग बॉस में अमाल संग तान्या मित्तल ने किया रोमांटिक डांस, उर्फी बोलीं- तुम तो...
AajTak
बिग बॉस 19 में आज यानी रविवार का 'वीकेंड का वार' काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच तड़का लगाने उर्फी जावेद आएंगी. मेकर्स ने इससे जुड़ा प्रोमो शेयर किया है. जो इस समय वायरल है.
टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय लोगों के बीच काफी फेवरेट बना हुआ है. इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच एक तरफ जहां जमकर घमासान मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान 'वीकेंड का वार' में घरवालों की क्लास लगाने पहुंचे. सलमान ने कई कंटेस्टेंट की तारीफ भी की तो दूसरी तरफ जो कुछ नहीं कर रहे उन्हें फटकार भी लगाई. वहीं आज रविवार को वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार होने वाला है. इस एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने उर्फी जावेद पहुंचेंगी.
किसका रिश्ता टूटेगा सबसे पहले?बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें दिखाया गया है कि उर्फी जावेद घर में आती हैं और सभी कंटेस्टेंट्स का टास्क करवाती हैं. जिसमें उर्फी सबसे पहले अमाल मलिक और तान्या मित्तल को बुलाती हैं. इसेक बाद वो घरवालों से पूछती हैं कि इनमें से किसका रिश्ता जल्दी टूट जाएगा. घरवाले तान्या का नाम ज्यादा लेते हैं.
अमाल ने किया तान्या के साथ डांस वहीं इन सब टास्क के बाद उर्फी इसमें बड़ा ट्विस्ट लेकर आई. अमाल, तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाते हैं. इसी के साथ वो गाना गाते हुए तान्या के साथ डांस भी करते हैं. वो तान्या का हाथ पकड़कर उन्हें घुमाते हैं, जिसके बाद वो काफी ब्लश करने लग जाती हैं. उर्फी ये सब देखने के बाद पूछती हैं कि तान्या इतना शरमा क्यों रही हैं?
काजोल भी पहुंची बिग बॉस वहीं बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो भी सामने आया है. जिसमें 'द ट्रायल' के एक्टर्स काजोल और जीशु सेनगुप्ता बिग बॉस हाउस पहुंचे हैं. दोनों 'द ट्रायल सीज़न 2' का प्रमोशन करने शो में पहुंचे.
कौन होगा नॉमिनेट? वहीं इस हफ्ते नॉमिनेशन में नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बसीर अली थे.जानकारी के मुताबिक कम वोट मिलने की वजह से प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया लेकिन सलमान ने बड़ा ट्विस्ट लाकर सभी के होश उड़ा दिए.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










