
'बिके हुए हैं सारे...', शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को दिया अवॉर्ड तो उद्धव सेना ने कसा तंज
AajTak
मंगलवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. ये अवॉर्ड एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया.
महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरम है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार की तारीफ की है. शिंदे ने कहा कि उनसे (शरद) सीखा जा सकता है कि राजनीतिक दायरे से अलग अच्छे रिश्ते कैसे कायम रखे जा सकते हैं. वहीं, कार्यक्रम में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस पर उद्धव ठाकरे की पार्टी ने तंज कसा है. उद्धव सेना का कहना था कि सारे अवॉर्ड बिके हुए हैं.
दरअसल, एकनाथ शिंदे एनडीए का हिस्सा हैं और महायुति सरकार के पहले टर्म में मुख्यमंत्री रहे हैं और अब डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. जबकि शरद पवार महाविकास अघाड़ी के नेता हैं. उनके अलायंस में उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी हिस्सेदार है.
सिंधिया ने शिंदे को दी बधाई
मंगलवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. ये अवॉर्ड एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार' प्राप्त करने पर बधाई भी दी है.
शिंदे ने की शरद पवार की तारीफ
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की तारीफ की और कहा, पवार के साथ अच्छे संबंध हैं. उनसे किसी गुगली का सामना नहीं करना पड़ा है. शिंदे का कहना था कि वे (पवार) मुझे अक्सर फोन करते हैं. राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, यह कोई पवार से सीख सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










